ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत सरकार की कमेटी की रिपोर्ट, पन्नू मामले में अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

न्यू यॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम कोशिश से जुड़े मामले में भारत सरकार की एक हाई-लेवल कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। कमेटी ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है।

 गुरपतवंत सिंह पन्नू। गुरपतवंत सिंह पन्नू। / Image- File Photo /Reuters

भारत सरकार की एक हाई-लेवल कमेटी ने न्यू यॉर्क में गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की नाकाम कोशिश में शामिल एक अज्ञात शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है।  गृह मंत्रालय (MHA) ने 15 जनवरी को एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी।  

नवंबर 2023 में शुरू हुई मामले की जांच में अमेरिकी अधिकारियों ने सबूत दिए थे। इन सबूतों से पता चला कि इस साजिश में कथित तौर पर विकास यादव का हाथ है। विकास यादव एक पूर्व भारतीय अफसर हैं, जिन पर अमेरिका में इसी साजिश में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप है। लेकिन गृह मंत्रालय (MHA) के बयान में यादव का नाम नहीं लिया गया। उन्होंने बस एक ऐसे 'इंडिविजुअल' का जिक्र किया जिसका क्रिमिनल रेकॉर्ड है।

कमेटी ने अपनी जांच में अमेरिका से मिले सुरागों, सरकारी रेकॉर्ड्स और जरूरी लोगों से पूछताछ की। गृह मंत्रालय ने कहा, 'लंबी जांच के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और एक शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इस शख्स के पुराने क्राइम कनेक्शन और बैकग्राउंड भी सामने आए हैं।' मंत्रालय ने कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

रिपोर्ट में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रक्रियाओं में सुधार और बेहतर तालमेल बिठाने की सिफारिश भी की गई है। अक्टूबर 2024 में अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स ने विकास यादव के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था। इसमें यादव को इस मुख्य आरोपी बताया गया था। आरोपों के मुताबिक, पूर्व अधिकारी यादव ने भारत से ही इस ऑपरेशन को संचालित किया था।

इस मामले को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निज्जर की हत्या को लेकर कथित आरोपों से भी जोड़ा गया। गृह मंत्रालय के बयान में इन आरोपों या निज्जर की हत्या का कोई जिक्र नहीं है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने नवंबर 2024 में साफ तौर पर कहा था कि यादव भारत सरकार में काम नहीं करता है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?