ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

दिवाली पर विदेशी सैलानियों का हॉट डेस्टिनेशन बना भारत

दक्षिण कोरिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, यूएई और अमेरिका से भारत आने वाले यात्रियों की ऑनलाइन खोजों में जबरदस्त उछाल आया है।

 भारतीय शहर भारतीय शहर / pexels

भारत अब दिवाली सप्ताह के दौरान दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते यात्रा गंतव्यों में शामिल हो गया है। डिजिटल ट्रैवल प्लेटफॉर्म Agoda की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत आने वाले विदेशी यात्रियों की खोजों में 67% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ती मांग में दक्षिण कोरिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अमेरिका और मध्य पूर्व (UAE) की बड़ी भूमिका रही है।

पिछले साल की तुलना में इस बार भारत के लिए कुल सर्च में 24% की वृद्धि हुई है, जहां घरेलू खोजें 18% बढ़ीं, वहीं अंतरराष्ट्रीय सर्च ने कहीं तेज़ रफ्तार पकड़ी। सबसे बड़ी बढ़त दक्षिण कोरिया से आई, जहां से भारत की सर्च में 45 गुना उछाल दर्ज किया गया। थाईलैंड से सर्च लगभग दोगुनी हुईं, मलेशिया से 25%, यूएई से 87% और अमेरिका से 28% की बढ़ोतरी देखी गई।

यह भी पढ़े- भारत-कनाडा संबंधों का नया रोडमैप तैयार, दो साल की तल्खी के बाद नई शुरुआत

गोवा, उदयपुर और जयपुर सबसे पसंदीदा शहर
त्योहारों के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले शहरों में गोवा शीर्ष पर रहा, जबकि उदयपुर में 49% और जयपुर में 46% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा, नई दिल्ली के लिए सर्च दोगुनी हो गई, और मुंबई में 18% का इजाफा देखा गया।

Agoda के इंडिया-सबकॉन्टिनेंट डायरेक्टर गौरव मलिक ने दिवाली को भारत की सांस्कृतिक आत्मा की झलक बताते हुए कहा, दिवाली, अपने प्रकाश, समुदाय और उत्सव की परंपराओं के साथ, यात्रियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता में डूबने का एक अनोखा अवसर देती है।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?