कनाडा में 45 साल के खालिस्तानी आलोचक की चाकू घोंपकर हत्या / IANS
कनाडा की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, और खालिस्तानी आलोचक की हत्या ने वहां के पंजाबी समुदाय को सदमे में डाल दिया है। अब तक किसी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, ओंटारियो के विंडसर-एसेक्स इलाके के शहर लासेल में जांचकर्ता दोषियों का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
45 साल की नैन्सी ग्रेवाल की 3 मार्च को उनके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे चाकूबाजी की खबर मिलने पर इमरजेंसी सर्विस पहुंचीं।
एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के पैरामेडिक्स ने देखा कि ग्रेवाल लहूलहुान थीं। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
खालसा वॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, "ग्रेवाल पंजाबी समुदाय में एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं। उन्होंने पंजाब से जुड़े मुद्दों, भारतीय राजनीति और प्रवासी मामलों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों से ध्यान खींचा था। वह अक्सर खालिस्तानी चरमपंथियों और आंदोलनों की आलोचना करती थीं, जिसमें प्रतिबंधित संस्था सिख्स फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून भी शामिल थे।"
रिपोर्ट में आगे कहा गया, "ग्रेवाल ने पन्नून और ऐसे ही चरमपंथियों पर बाहरी ताकतों के प्रभाव में आकर, सिख संस्थाओं को बदनाम करने और लोगों को बांटने का आरोप लगाया था। उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को खुली चुनौती दी थी, आलोचना करने वालों से कहा था कि वे विदेश के बजाय सीधे भारत में मुद्दों पर बात करें, और गुरुद्वारों का अलगाववादी प्रोपेगैंडा के लिए गलत इस्तेमाल करने की निंदा की।"
गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को जारी एक बयान में, लासेल पुलिस सर्विस ने कहा कि जांचकर्ता इसे एक "अलग" घटना के तौर पर देख रहे हैं।
स्थानीय पुलिस सर्विस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "लासेल पुलिस सर्विस 3 मार्च, 2026 को रात 9:30 बजे से ठीक पहले टॉड लेन पर हुई हत्या की जांच जारी रखे हुए है। पीड़ित विंडसर की 45 साल की नैन्सी ग्रेवाल हैं। लासेल पुलिस सर्विस ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी सहानुभूति रखती है। लोगों की चिंता कम करने के लिए, हम यह बता रहे हैं कि जांचकर्ता इसे एक अलग घटना के तौर पर देख रहे हैं।"
पुलिस अधिकारियों ने एक नंबर साझा करते हुए अपील की कि वे आस-पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति से वीडियो सर्विलांस की भी मांग कर रहे हैं।
इस बीच, खालसा वॉक्स ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि ग्रेवाल की मौत ने लोकल विंडसर-लासेल समुदाय और ऑनलाइन फॉलोअर्स को चौंका दिया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login