ADVERTISEMENT

अमेरिकी दर्शकों के लिए ये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लेकर आया हिंदी और पंजाबी का नया कंटेंट

नए टाइटल्स में सभी तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है। इनमें फूड प्रतियोगिता, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन सहित विभिन्न वर्गों का कंटेंट शामिल है।

नया कंटेंट चौपाल और एपिक-ऑन चैनल के जरिए पेश किया जा रहा है।  /

दक्षिण एशियाई कंटेंट के दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 ग्लोबल ने अपने अमेरिकी दर्शकों के लिए कई नए रोमांचक टाइटल पेश किए हैं। इन्हें हाल ही में ऐड-ऑन किए गए चैनल चौपाल और एपिक-ऑन के माध्यम से पेश किया जा रहा है। 

नए टाइटल्स में सभी तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है। इनमें फूड प्रतियोगिता, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन सहित विभिन्न वर्गों का कंटेंट शामिल है। आइए बताते हैं कि लेटेस्ट रिलीज़ में आपके लिए क्या खास है-

Family Table
सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार के अभिनय से सजा यह एक पारिवारिक फूड गेम शो है। इसमें दो परिवार अपने पुश्तैनी पकवान तैयार करके एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। इसके बाद सेलिब्रिटी मेहमान अपनी खुद की लेगेसी डिश पेश करते हैं और दोनों परिवारों को फिर से पकवान बनाने की चुनौती देते हैं। जो परिवार जीतता है, उसे सेलिब्रिटी गेस्ट और रणवीर बरार के साथ भोजन का अवसर मिलता है। ये हिंदी शो परिवार और भोजन को एक साथ लाकर दिल को छू लेता है। 

Plot 1 by 2
ये पुरानी दिल्ली के श्रीवास्तव परिवार के 5 युवा, लेकिन विचित्र और मनमुटाव वाले चचेरे भाइयों की कहानी है। इनकी दुनिया में तब हलचल मच जाती है जब एक सरकारी नोटिस में उनके घर को अवैध बताकर खाली करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद परिवार अपना घर बचाने की जद्दोजहद में जुट जाता है। निशांत मलखानी, क्रुणाल पंडित और शिव्या पठानिया की एक्टिंग से सजी इस कॉमेडी हिंदी वेब सीरीज में हास्य और ट्विस्ट्स की भरमार है। 

Blackia 2
ब्लैकिया-2 काले धंधे के एक सरगना की कहानी है, जिसकी हुकूमत सरहदों के पार भी चलती है। इसमें गामा उर्फ ब्लैकिया की भूमिका देव खरौद ने निभाई है। मूल ब्लैकिया फिल्म जहां पर खत्म हुई थी, ये सीक्वल वहीं से शुरू होता है। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड में ब्लैकिया के उभार को दिखाती है। एक्शन और मनोरंजन से भरपूर ये पंजाबी फिल्म दर्शकों को बांधे रखने का दावा करती है।

Oye Bhole Oye
ये भोला की कहानी है, जो शहर में काम की तलाश करते करते अवीरा से मिलता है। अवीरा एक अमीर महिला है जो उसकी साधारण जिंदगी पर फिदा हो जाती है। हालांकि भोला जब अपने शहर की सुरक्षा के लिए लड़ाई में शामिल हो जाता है, तो इनका रोमांस अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है। जगजीत संधू अभिनीत यह पंजाबी फिल्म न केवल दर्शकों का मनोरंजन करती है बल्कि प्रेरणा से भरपूर संदेश भी देती है।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related