ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

90 के दशक का चोली गीत नए अंदाज में, आते ही दर्शकों के दिल पर छाया

90 के दशक के इस गीत के नए वर्जन को बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर पर फिल्माया गया है। क्रू फिल्म के इस चोली गीत को आवाज दी है दिलजीत दोसांझ ने और कोरियोग्राफ किया है फराह खान ने। 

 चोली गीत को करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन पर फिल्माया गया है। चोली गीत को करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन पर फिल्माया गया है। /


31 साल पहले आई बॉलीवुड फिल्म खलनायक का एक गाना उस समय बेहद चर्चित हुआ था.. चोली के पीछे क्या है...। अब इस गाने को नए रूप में पेश किया गया है। 

90 के दशक के इस गीत के नए वर्जन को बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर पर फिल्माया गया है। क्रू फिल्म के इस चोली गीत को आवाज दी है दिलजीत दोसांझ ने और कोरियोग्राफ किया है फराह खान ने। 

इस गीत को मुंबई में अनोखे तरीके से रिलीज किया गया है। यह पहला ऐसा सॉन्ग वीडियो बन गया है, जिसे होर्डिंग पर रिलीज किया गया है। राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनी क्रू फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसे करीना कपूर के अलावा तब्बू और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। 

इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह मनोरंजन को एक नए रूप में पेश करेगी। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही चर्चा में है। इसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन एयर होस्टेस के लुक में नजर आ रही हैं। 

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म अदाकारी के नए झंडे गाड़ देगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म रोमांच, सस्पेंस और स्टाइल के अनोखे सफर पर ले जाएगी।

राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में और बालाजी टेलीफिल्म्स व अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के सहयोग से तैयार यह फिल्म एक अभूतपूर्व सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का दम रखती है। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?