ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

फरहान अख्तर की हॉलीवुड में एंट्री, ‘द बीटल्स’ की बायोपिक में निभाएंगे पंडित रवि शंकर का किरदार

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ फरहान अख्तर के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की वैश्विक विरासत को भी बड़े पर्दे पर नई पहचान दिलाएगा।

फरहान अख्तर / Instagram

अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह निर्देशक सेम मेंडिस की बहुप्रतीक्षित बायोपिक श्रृंखला में नजर आएंगे, जो दुनिया के मशहूर बैंड द बीटल्स के सदस्यों पर आधारित है।

52 वर्षीय फरहान इन चार फिल्मों में सितार वादक रविशंकर की भूमिका निभाएंगे। रवि शंकर का बीटल्स के सदस्य जॉर्ज हैरिसन के संगीत पर गहरा प्रभाव रहा था। कहा जाता है कि इस संबंध ने हैरिसन की संगीत दिशा को पूरी तरह बदल दिया था।

यह भी पढ़ें- जान्हवी कंडुला केस: परिवार को सोशल मीडिया से मिली 29 मिलियन डॉलर मुआवजे की खबर

अन्य कलाकारों की स्टारकास्ट
इन बायोपिक फिल्मों में पॉल मेसकल पॉल मैककार्टनी की भूमिका निभाएंगे, जबकि हैरिस डिक्सन जॉन लेनन के किरदार में नजर आएंगे। जोसेफ क्विन जॉर्ज हैरिसन और बेरी कोगेहन रिंगो स्टार की भूमिका में दिखेंगे। वहीं अन्य अहम किरदारों में लूसी बॉयटन जेन एशर, मॉर्फ्ड क्लार्क सिंथिया लेनन और हैरी लॉटे स्टुअर्ट सटक्लिफ का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है।

संगीत और विरासत की पूरी कहानी
यह पहली बार है जब रिंगो स्टार, पॉल मेककॉर्टने और Apple Corps Ltd. सहित जॉन लेनन और जॉर्ज हैरिसन के परिवारों ने बैंड के जीवन और संगीत अधिकारों को किसी स्क्रिप्टेड फिल्म के लिए आधिकारिक अनुमति दी है।

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ फरहान अख्तर के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की वैश्विक विरासत को भी बड़े पर्दे पर नई पहचान दिलाएगा।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Related