ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऋतिक रोशन ने रंगोत्सव में मचाया धमाल, शिकागो की होली में बॉलीवुड की धूम

शॉम्बर्ग के नेशनल इंडिया हब में आयोजित इस धमाकेदार इवेंट में तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

ऋतिक रोशन ने अमेरिका के सबसे बड़े होली फेस्टिवल में समां बांध दिया। / Image Provided

अमेरिका के सबसे बड़े होली फेस्टिवल रंगोत्सव-2025 में इस बार गुलाल के साथ ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगा। अमेरिका टूर कर रहे बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने शिकागो की ठंडी हवाओं में रंगों की गर्माहट भर दी। 

शॉम्बर्ग के नेशनल इंडिया हब में आयोजित इस धमाकेदार इवेंट में तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इनमें भारतीय ही नहीं बल्कि एशियाई और इंटरनेशनल कम्युनिटी के लोग भी शामिल थे।

इवेंट में ऋतिक का स्वागत फिल्मी अंदाज में हुआ। रंगों में भीगे प्रशंसक, डीजे पर ऋतिक के गानों की धुनें और बीच में खुद ऋतिक रोशन। 42 मिनट तक स्टेज पर रहे ऋतिक ने दिल खोल कर बातें की, फोटो लीं, ऑटोग्राफ दिए और छोटी सी टॉक शो में अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।  

ऋतिक ने कहा कि शिकागो ने मेरा दिल जीत लिया। यहां की हवा, यहां का पिज्जा और यहां के लोग, कमाल हैं। उन्होंने बताया कि कृष-4 फिल्म के लिए अब वो कैमरे के पीछे जाने वाले हैं। इसके अलावा वॉर-2 फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी जिसमें जूनियर एनटीआर उनके साथ प्रमुख भूमिका में हैं।  

शिकागो की स्टेज पर ऋतिक के साथ कई जाने-माने डांस ग्रुप्स और सिंगर मौजूद थे। इनमें शिर्लजार डांस एकेडमी, आर्या डांस एकेडमी और रेक्स डिसूजा, मिन्हाज, अवनी जैसे सिंगर शामिल थे जिन्होंने माहौल में समां बांध दिया। 

ऋतिक के साथ टॉक शो को उनकी खास दोस्त सबा आजाद ने होस्ट किया। इस इवेंट की एक खास बात ये रही कि हर फैन को ऋतिक से मिलने का टाइम मिला, बिना भीड़-भाड़ या धक्का-मुक्की के।  

इवेंट में कुछ खास लोगों को ऋतिक ने खुद अवॉर्ड्स दिए। इनमें अमित अमीन, देव पटेल, दीप्ति कर्लापुडी, साई रवि सुरिभोटला, गुलजार सिंह, धीतु भगवांकर, अजीत सिंह, जैकी खान, सुनील शाह, रीता शाह, चांदिनी दुबुरी, गौरव टुटेजा, भावना मोदी, जेडी, पायल शाह, कनक जाला, अमी पटेल, हरीश पटेल, उमीमा फेरो को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  

शिकागो के रंगोत्सव में रंग, रौनक और रोशन तीनों का जबरदस्त मेल नजर आया। ऋतिक ने जाते-जाते वादा किया कि वह फिर आएंगे क्योंकि यहां का प्यार कुछ अलग ही है।

रंगोत्सव 2025 सिर्फ होली समारोह नहीं बल्कि एक यादगार फिल्मी एक्सपीरियंस बन गया। जिसके हीरो ऋतिक ही नहीं, हर वो फैन था जिसने इसे खास बनाया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in