ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

आज भी अनिल कपूर के दिल के करीब फिल्म 'पुकार', 26 साल पूरे होने पर खास पोस्ट

एक्टर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें इस फिल्म का 'सुनता है मेरा खुदा' काफी पसंद है।

अनिल कपूर की फिल्म का सीन / anilskapoor/instagram

लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पुकार' ने रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता अनिल कपूर ने खास अंदाज में फिल्म के पुराने पन्नों को फिर से ताजा किया।

एक्टर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें इस फिल्म का 'सुनता है मेरा खुदा' काफी पसंद है। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गाने का क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म पुकार के 26 साल पूरे। फिल्म का मेरा मनपसंद गाना पुकार, जिसको मैं बार-बार सुनता हूं।"

गाने की बात करें तो इसे उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति और स्वर्णलता ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी-जावेद अख्तर ने लिखे हैं और एआर रहमान ने इसका संगीत तैयार किया है।

यह भी पढ़ें- Netflix-Warner विलय पर अमेरिकी सीनेट को क्या चिंता सताई, जानें

फिल्म 'पुकार' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था। फिल्म में अनिल के साथ माधुरी दीक्षित और नम्रता शिरोडकर मुख्य भूमिकाओं में थे। मेजर जयदेव की कहानी पर यह फिल्म है, जो देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ईर्ष्या के कारण उनकी प्रेम कहानी में मोड़ आता है और उनकी जान पर बन आती है, जिसके बाद वे अपने देश के सम्मान के लिए लड़ते हैं।

इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार सहित दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था।

अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगे। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज सत्ता, खून के रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती एक हाई-वोल्टेज कॉर्पोरेट ड्रामा है। ऐसा पहली बार है कि अनिल कपूर और विजय वर्मा स्क्रीन पर साथ में नजर आएंगे।

सीरीज में अनिल और विजय के अलावा, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, ध्रुव सहगल, नंदिश संधू, टीना देसाई, रायमा सेन समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।

न्यू इंडिया अब्रॉड की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in