ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

US में भारतीय सांस्कृतिक संघ को मिला 2025 का मानवाधिकार सम्मान

ICA की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीति श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि को समुदाय की सामूहिक भावना का परिणाम बताया।

भारतीय सांस्कृतिक संघ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीति श्रीवास्तव और अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव। / Courtesy: ICA

अमेरिका के मैरीलैंड में भारतीय सांस्कृतिक संघ (Indian Cultural Association - ICA) को हावर्ड काउंटी ह्यूमन राइट्स कमीशन और ऑफिस ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड इक्विटी की ओर से 2025 का ह्यूमन राइट्स अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान 23 अक्टूबर को आयोजित वार्षिक समारोह में दिया गया, जिसमें मैरीलैंड जनरल असेंबली की ओर से आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र भी शामिल था।

ICA की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीति श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि को समुदाय की सामूहिक भावना का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, यह सम्मान हमारे समुदाय के बुजुर्गों, युवाओं, स्वयंसेवकों और साझेदारों की उस भावना को दर्शाता है, जो ऐसे स्थान तैयार करते हैं जहाँ हर आवाज़ मायने रखती है और हर परंपरा का उत्सव मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- कैनसस सिटी में 8 नवंबर को ‘INfusion 2025’, बॉलीवुड डांस से बच्चों की मदद

संघ के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ICA की मूल भावना ‘सेवा’ (Seva) है। उन्होंने कहा, निःस्वार्थ सेवा का सिद्धांत। यह पुरस्कार इस विश्वास की पुष्टि करता है कि सांस्कृतिक उत्सव नागरिक भागीदारी का एक सशक्त माध्यम है। यह दिखाता है कि सांस्कृतिक गर्व और मानवाधिकारों की वकालत साथ-साथ चलते हैं।

 

आईसीए कई अवॉर्ड जीत चुका है। / Courtesy: ICA

2018 में स्थापित ICA युवाओं में नेतृत्व, सांस्कृतिक संवाद और बहुसांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए परस्पर समझ और एकता को बढ़ावा देता है। इसका वार्षिक ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ अमेरिका के डीएमवी क्षेत्र (DC–Maryland–Virginia) का सबसे बड़ा बहुसांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें हर साल एक लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान ICA ने 500 से अधिक स्वयंसेवकों की मदद से ‘FEED HoCo’ पहल के तहत 35 लाख पाउंड से अधिक खाद्य सामग्री ज़रूरतमंदों तक पहुंचाई।

संघ को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें गवर्नर ऑफ मैरीलैंड का MDStrong अवॉर्ड, AAPI हेरिटेज अवॉर्ड, AARP एंड्रस अवॉर्ड, और बाल्टीमोर रेवेंस ऑनर रो शामिल हैं। इसके अलावा ‘फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ को लगातार तीन वर्षों तक हावर्ड काउंटी का सर्वश्रेष्ठ उत्सव घोषित किया गया है।

Comments

Related