ADVERTISEMENTs

भारत यात्रा : पर्ड्यू ने भारत-अमेरिका नवाचार साझेदारी को इस तरह किया मजबूत

भारत यात्रा का मुख्य आकर्षण सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन में पर्ड्यू की भागीदारी थी। सेमीकॉन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

पर्ड्यू प्रेसिडेंट मुंग च्यांग ने पिछले सप्ताह भारत की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। / Purdue University

पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट मुंग चियांग ने पिछले सप्ताह भारत की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस यात्रा का उद्देश्य नवाचार और व्यापार में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के वैश्विक नेतृत्व का विस्तार करना था। 

इस यात्रा का एक अन्य उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर, वित्त और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में एक प्रमुख भागीदार के रूप में पर्ड्यू की भूमिका को मजबूत करना रहा। यह भारत के साथ पर्ड्यू के 125 साल के रिश्ते में एक नया अध्याय जोड़ता है। यह रिश्ता संस्थान के पहले भारतीय छात्रों के समय से है।

भारत पहुंची पर्ड्यू टीम ने भारत सरकार के अधिकारियों, शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में 12 उच्च-स्तरीय बैठकें कीं। ये चर्चाएं शिक्षा में सहयोग, संयुक्त अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) पहल का विस्तार करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, वित्त और एयरोस्पेस जैसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में नए अवसरों की खोज पर केंद्रित थीं।

यात्रा का मुख्य आकर्षण सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन में पर्ड्यू की भागीदारी थी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। सम्मेलन में भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के साथ पर्ड्यू की महत्वपूर्ण साझेदारी को प्रदर्शित किया गया। 

यात्रा के दौरान प्रेसिडेंट चियांग ने वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यबल विकास और अनुसंधान एवं विकास सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रणनीतिक वार्ता की।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने देश की नई शिक्षा नीति (2020) के तहत शैक्षिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा करने के लिए भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। चर्चा में संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों की योजना, पर्ड्यू में भारतीय छात्रों के लिए दीर्घकालिक इंटर्नशिप इत्यादि की योजना शामिल थी। 

पर्ड्यू टीम ने भारत के नव स्थापित अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (ANRF) के तहत वित्त, आपूर्ति श्रृंखला नवाचार और अनुसंधान पर सहयोग का पता लगाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। 

यात्रा के दौरान पर्ड्यू प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से उनके दिल्ली आवास पर हुई। वहां भारत-अमेरिका सहयोग को आकार देने में पर्ड्यू की भूमिका को रेखांकित किया गया। 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video