ADVERTISEMENTs

होबोकेन के मेयर रवि भल्ला का विदाई संबोधन: उपलब्धियां गिनाईं, भविष्य की राह दिखाई

रवि भल्ला ने कहा कि 2018 से पदभार संभालने के बाद से उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया है।

रवि भल्ला / Government of Hoboken, New Jersey

होबोकेन के मेयर रवि एस. भल्ला ने 11 मार्च को माइल स्क्वायर थिएटर में अपने अंतिम स्टेट ऑफ द सिटी एड्रेस में शहर की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। 2018 से पदभार संभालने के बाद से उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सिनात्रा ड्राइव रीडिज़ाइन प्रोजेक्ट की घोषणा की, जो इस साल के अंत में शुरू होगा और शहर को पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए अधिक सुरक्षित बनाएगा। 

उन्होंने कहा, "यह केवल आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि यह उन माता-पिताओं की सुरक्षा का मामला है जो बिना डर के अपने बच्चों को घुमा सकें, और उन वरिष्ठ नागरिकों की जो सड़क पार करते समय खुद को सुरक्षित महसूस करें।"

अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भल्ला ने बताया कि होबोकेन में पिछले आठ वर्षों में कोई भी यातायात संबंधी मृत्यु नहीं हुई। उन्होंने विजन ज़ीरो एक्शन प्लान को अपडेट करने की योजना बनाई है, जिससे यातायात सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। 

यह भी पढ़ेंः रवि भल्ला न्यू जर्सी विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में, उम्मीदवारी की घोषणा

उन्होंने जलवायु अनुकूलन के लिए साउथवेस्ट रेजिलिएंसी पार्क के विस्तार का जिक्र किया, जो 5 लाख गैलन वर्षा जल रोकने में सक्षम होगा। इसके अलावा, न्यू जर्सी सरकार ने रीबिल्ड बाय डिज़ाइन प्रोजेक्ट के लिए 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता दी है, जिससे शहर में बाढ़ सुरक्षा मजबूत होगी और लोगों का बीमा खर्च कम होगा।

आवास क्षेत्र में सुधार के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए भल्ला ने अगले पांच वर्षों में 200 से अधिक नए अफोर्डेबल हाउसिंग यूनिट्स बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने शहर में नॉर्थ एंड रिडेवलपमेंट प्लान और वर्कफोर्स हाउसिंग की दिशा में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। अपने प्रशासन की समावेशी नीति पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी गई है, और उन्होंने कई महिला अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया।

अपने अंतिम संबोधन में भल्ला ने जलवायु अनुकूलन, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुरक्षा में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी के लिए यूथ क्लाइमेट एक्शन फंड के तहत 90,000 डॉलर की माइक्रोग्रांट्स देने की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत पार्षद जेन गियात्तिनो को श्रद्धांजलि देते हुए उनके छोटे व्यवसायों और जरूरतमंदों के प्रति समर्पण को याद किया। अपने समापन संदेश में उन्होंने कहा, "होबोकेन की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है।"

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video